फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी हारून, इंस्पेक्टर भी घायल

Tue, 05 May 2026 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गोकशी के प्रयास और मुठभेड़ में वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी हारून को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को ग्राम तवई के जंगल में गोकशी के प्रयास और पुलिस मुठभेड़ की घटना में हारून पुत्र फारूक निवासी ढकिया थाना डिलारी मुरादाबाद फरार चल रहा था। मंगलवार को सूचना मिली कि वह गांव तवई में अपने साथी के घर आया है और जंगल के रास्ते पायती कलां की ओर जाने वाला है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल के रास्ते पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद हारून आता दिखा तो पुलिस ने उसके पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें इंस्पेक्टर बालियान घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने पर हारून गिर गया, जिस पर पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही एसपी लखन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि आरोपी हारून के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले इसी मामले में बिलाल घायल हुआ था और उसके पिता महजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें