फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हरियाली तीज आज, बाजार में बढ़ी रौनक, महिलाओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हरियाली तीज रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार देर रात तक बाजारों में रौनक रही। खरीदारों की भीड़ से बाजार में हरियाली छाई रही। हरी साड़ियां, हरी चूड़ी की मांग रही। साथ ही महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की खरीदारी करतीं नजर आईं।
विज्ञापन

महिलाएं शनिवार देर रात तक ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी लगाने वालाें के यहां डटी रहीं। मिठाई विक्रेताओं के यहां घेवर की भी खूब बिक्री हुई। हरियाली तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। सोलह शृंगार कर पूजन करतीं है। सावन के गीतों पर झूला झूलने की रस्म भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है। सालभर महिलाओं को इस त्योहार का इंतजार रहता है।
हर सुहागिन महिला के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी खास होता है इसकी तैयारी वो महीनों पहले शुरू कर देती हैं। यह त्योहार सबसे ज्यादा उन महिलाओं के लिए खास होता है, जिनकी नई-नई शादी हुई है। शादी के बाद की पहली तीज के लिए महिलाएं खूब सजती संवरती हैं और 16 शृंगार करती हैं। वहीं, जब बात शृंगार की हो रही है तो हाथों पर मेहंदी रचाना तो सबसे अहम है। तीज पर पेड़ों पर पड़े झूले, सखियों संग हंसी-ठिठोली के बीच मन भी हर्षोल्लास से सराबोर होने को बेताब है।
विज्ञापन

तीज पर्व को लेकर बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और ब्यूटी पार्लरों पर कुछ महिलाएं मेहंदी लगवातीं दिखीं तो कुछ शृंगार का सामान व कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं। चूड़ियां, मेहंदी जैसे शृंगार के सामान से लेकर खाद्य सामग्री तक के दाम आसमान छू रहे हैं। शृंगार के सामान में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन फिर भी खरीदार बेशुमार हैं। दुकानदार राहित कुमार व पूरन नागर ने बताया कि महिलाएं तीज को लेकर हरे, लाल व पीले रंग की कांच, मेटल की चूड़ियां, बिंदी, नेल पेंट व परिधान पसंद कर रही हैं। बाजार में 50 से 2000 रुपये तक चूड़ियाें के सेट उपलब्ध हैं। सूट में 400 से 7000 रुपये व साड़ियाें में 500 से 12000 तक की वैरायटी रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें