अमरोहा। लिटिल स्कोलर्स एकेडमी में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने भोलेश्वर सारस्वत का एनडीए में, सताक्शी पाण्डेय का एनआईटी प्रयागराज में, शुभम गिल का वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में, फातिमा सिद्दीकी को सीबीएसई की नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन होने पर, अर्जुन पवार को बॉक्सिंग में प्रांतीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर, शिवाय पवार को भी बॉक्सिंग में जिलास्तरीय गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के 4 बच्चों को सर्वाधिक उपस्थित रहने पर पुरस्कृत किया गया। अपनी-अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों के सम्मान में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 एवं 11 तक के 138 बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता 26 बच्चों को भी स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। मेले में कक्षा 4 से कक्षा 11 तक के लगभग 70 बच्चों द्वारा चाट, छोले कुलचे, छोले भठूरे, रस मलाई, पकोड़ी, कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक, कन्फेक्शनरी, बेकरी, सजावट का सामान, और गेम्स आदि के 25 स्टाल स्थापित कर मेले की शोभा को सार्थक रूप दिया गया। डीएम ने पुरस्कार प्राप्त समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी-अपनी परफॉरमेंस बनाए रखने तथा अपने सहपाठियों को भी अपने जैसा बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के माध्यम से 18 साल से अधिक आयुवर्ग के बच्चों को वोटर बनने के प्रति प्रेरित किया। प्रेयर डांस, वेलकम डांस, डुओ क्लासिक डांस, म्यूजिकल स्किट, ग्रुप सोंग्स आदि ने आयोजन को भव्य रूप दिया। प्रबंधक डॉ. गिरीश बंसल ने आभार जताया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्र, एडीजे पोक्सो द्वितीय कुसुमलता, डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह, एसडीएम नौगांवा सुधीर कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चन्द्र शर्मा, नोबेल पब्लिक स्कूल गजरौला के प्रबंधक राजीव उपाध्याय, एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा के प्रबंधक विरेश सिंह, ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल, आर के पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका अंजलि टंडन, राजेंद्रा एकेडमी हसनपुर के प्रबंधक अभिजीत, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डॉ. बी आर गर्ग आदि मौजूद रहे।