फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय स्कूलों में 28 नवंबर से होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Thu, 13 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की परीक्षा 50 प्रतिशत मौखिक और 50 प्रतिशत लिखित के आधार पर होगी। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का भारांक 70 प्रतिशत और मौखिक का 30 प्रतिशत तय किया गया है।
कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा केवल लिखित रूप में होगी जिसमें कुल 50 अंक के प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। बीएसए कार्यालय के माध्यम से ब्लॉकों व विद्यालयों में सुरक्षित तरीके से वितरण होगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे व दूसरी पाली 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्रों की पैकिंग ब्लॉकवार व आपूर्ति जनपद स्तर पर प्राप्त की जाएगी। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें