फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुआखेड़ा की आधी आबादी सात दिन से अंधेरे में रहने काे मजबूर

Mon, 17 Jul 2023 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा कुआखेड़ा (अमरोहा)। अमरोहा मार्ग पर स्थित ग्राम कुआखेड़ा में बीते सात दिन से गांव की आधी आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। गांव में लगे दो ट्रासफार्मर फुंक गए हैं। अभी तक बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाते हैं। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक जाता है। गांव में मुख्य सड़क पर लगा एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से फट गया था। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग ने कनेक्शन के सापेक्ष में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया था। सात दिन पहले बिजली विभाग के अधिकारी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लेकर आए थे। ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। हंगामा होने पर बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर वापस ले गए। इसी बीच गांव की मुख्य आबादी में रखा एक और ट्रांसफार्मर फुंक गया। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी सपा नेता अलाउद्दीन सैफी, रिजवान कुरैशी, भाकियू नेता नरेश कुमार आदि ने गांव में पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें