फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 15 दिन में फुंके 6 ट्रांसफॉर्मर, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jul 2023 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। बरसात के बीच पिछले 15 दिनों में कस्बे के दो मोहल्लाें में छह ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गए। हालांकि, एक मोहल्ले के तीन ट्रांसफार्मरों को बदलवा दिया गया, लेकिन दूसरे जगह अभी ट्रांसफार्मर नहीं बदल सके। जिसके चलते सौ से अधिक घरों की बिजली गुल है। बरसात के बाद अब उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों परेशान हो रहे हैं। रविवार को मोहल्लेवासियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह वाली में सौ-सौ केवीए के तीन ट्रांसफार्मर रखे हैं। हाल ही तीनों ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गए। बताया जा रहा है कि तीनों ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के चलते फुंके। इससे 15 दिन पूर्व मोहल्ला सैफियान में भी तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। जिन्हें एक सप्ताह के भीतर बदलवा दिया गया। वहां हालांकि, अब आपूर्ति चालू है, लेकिन शहर में 15 दिन में छह ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। अब ईदगाह वाली मोहल्ले में सौ से अधिक घरों की बिजली गुल है। तीन दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सकें हैं। जिससे मोहल्ले के लोग गर्मी से परेशान हैं और पानी के लिए भी तरस गए हैं। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने इसके विरोध में प्रर्दशन किया। उनका कहना था कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं । जिससे बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक जाने की समय से निजात मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना, बाबू, मुशाहिद, जुबेर, हसीन, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें