फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रियाज की घातक गेंदबाजी से हकीम रहीस क्रिकेट एकेडमी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रहे रुक्मणी अंडर-14 इमर्जिंग प्लेयर्स कप-2026 के तीसरे दिन हकीम रहीस क्रिकेट एकेडमी ने आरआरके क्रिकेट एकेडमी चंदौसी को नौ विकेट से हरा दिया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर आरआरके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन हकीम रहीस के गेंदबाजों ने उसे 31.5 ओवर में 72 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन

अनुराग यादव ने 19 और सोहम अग्रवाल ने 13 रन बनाए। रियाज हुसैन ने चार, जबकि मोहम्मद जैद और कैफ पाशा तुर्क ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हकीम रहीस ने 13.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अरमान अली 35 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोहम्मद शहजील और शाविज मलिक ने 16-16 रन बनाए। आरआरके की ओर से हार्दिक अग्रवाल ने एक विकेट लिया। रियाज हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अंपायर शमशाद अल्वी और प्रिंस कश्यप रहे, जबकि शाकिब पाशा ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक एवं कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, शिव कुमार रावत, रजत राज, मो. हसीब, मो. शान, मो. वाहिद, ओम दत्त शर्मा, मंजर अब्बास समेत अभिभावक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें