फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हैबतपुर के युवक की नोएडा में हत्या, गांव का ही आरोपी पकड़ा

Thu, 11 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। हैबतपुर गांव निवासी नसीम (28) की गौतम बुद्धनगर की बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने गांव के ही इकरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

भाई सलीम ने बताया कि वह छोटे भाई नसीम के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहकर बढ़ई का काम करता है। पड़ोसी मकान में गांव का ही इकरार भी किराए पर रहता है। दो सितंबर की रात को उसके भाई नसीम के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात कर नसीम बाइक लेकर चला गया था। अगले दिन भी घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। इस पर नसीम की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
पांच सितंबर को उसके भाई की लाश बिजलीघर के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पास ही नसीम का शव पड़ा मिला। सलीम ने बताया कि उसके भाई नसीम की मोबाइल फोन पर आखिरी बातचीत गांव के ही इकरार से हुई थी। सलीम ने बताया कि पुलिस ने इकरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नसीम की हत्या की बात स्वीकार कर ली। सलीम ने बताया कि इकरार व उसके भाई ने नसीम से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। दूसरी ओर बिसरख पुलिस ने बताया कि नसीम हत्यारोपी इकरार की पत्नी को बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान करता था और उस पर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बनाता था। इससे नाराज होकर इकरार ने नसीम का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें