फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया में डेंगू से हाफिज की मौत, बुखार से भी गई पांच की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा जिले के जोया में डेंगू से हाफिज समीर (22) की मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर बुखार से पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाणा के मूल निवासी वाहिद अपने तीन बेटों के साथ जोया के मोहल्ला इकबाल नगर में रहते हैं। उनके सबसे छोटे बेटे समीर (22) हाफिज थे। चार दिन पहले हाफिज समीर को बुखार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नहीं सुधरने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी सुधार नहीं होने पर मेरठ रेफर कर दिया। बुधवार को मेरठ ले जाते समय समीर की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों शव घर लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें