फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्चियां चालू पेराई सत्र में सिर्फ एसएमएस के जरिए ही भेजी जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश का गन्ना विकास विभाग किसानों को चालू पेराई सत्र में गन्ना पर्चियां सिर्फ एसएमएस के जरिए ही उनके मोबाइल नंबर पर भेजेगा। विभाग ने सभी गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन को सदैव चार्ज व इनबॉक्स खाली रखें। गन्ना विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से पारदर्शिता रहेगी और गन्ना माफिया से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं गन्ना पर्ची छीने जाने या किसी अन्य कारण से नष्ट होने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पेराई सत्र 2022-23 के लिए किसानों को गन्ना पर्चियां सिर्फ एसएमएस के जरिए ही भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर की जांच कर लें। मोबाइल नंबर गलत होने पर गन्ना पर्यवेक्षक व समिति सचिव से संपर्क कर उसको ठीक करा लें। गन्ना आयुक्त द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि किसान का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने, फोन का इनबॉक्स भरा होने या नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने की वजह से पर्ची का एसएमएस 24 घंटे के भीतर स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। उसको अपनी गन्ना पर्ची की जानकारी नहीं हो पाएगी। उन्होंने किसानों से अपना मोबाइल फोन को चार्ज रखने व इनबॉक्स खाली रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें