फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगने दिए जाएंगे स्मार्ट मीटर : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार फर्जी मुकदमे दर्ज कर किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा, किसान किसी के भी दबाव में आने वाले नहीं है। कहा कि भाकियू किसी भी दशा में स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगने देगी।
भाकियू नेता ने सरकार से लागत और लाभांश के अनुसार किसानों की फसलों के रेट तय करने की मांग की। राकेश टिकैत बुधवार को बिजनौर में आयोजित महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंडी धनौरा के देहरा चक में ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने किसानों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। राकेश टिकैत ने राजनैतिक दलों के नेताओं से अपील की कि वे साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के बारे में स्पष्ट घोषणा करें।
विज्ञापन

उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। कहा, किसानों को डिजिटल मार्केट से जोड़ा जाए और फसलों के दाम लागत व लाभांश के आधार पर तय किए जाएं। उन्होंने खेती के काम आने वाली वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक घोषित करने की मांग की। एमएसपी पर गारंटी कानून किसानों के लिए बेहद अहम है।
विज्ञापन

अपना वादा पूरा करे सरकार
सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बारे में कहा कि सरकार को गन्ने की फसल कटने के बाद उनको पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने गांव आजमपुर में चल रही चकबंदी की प्रक्रिया को पूरी करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाएं रखें। राकेश टिकैत ने जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव के घर जाकर उनकी माता का हालचाल भी जाना। इस दौरान दानवीर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, गुरमीत सिंह, जयपाल सिंह, लवेंद्र भाटी, सुभाष चीमा, फुलवास सिंह, राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें