फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम से मनाया गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाश पर्व, नगर कीर्तन भी हुआ

विज्ञापन
हसनपुर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन करतेसिक्ख समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर। सिख समाज की ओर से गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह को नगर में मुख्य मार्गों पर नगर कीर्तन निकाला गया। इसका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इसके बाद गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरू होकर मुख्य मार्गों पर भ्रमण करता हुआ वापस गुरुद्वारा पर पहुंचा। नगर कीर्तन में सिख संगत द्वारा भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद गुरुद्वारे में शबद कीर्तन एवं अरदास की गई। बाद में गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर हुआ। ज्ञानी सरदार वीरेंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु महान योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वह शस्त्र के साथ शास्त्र के ज्ञाता भी थे।
गुरुद्वारे में पहुंचे विधायक महेंद्र खड़गवंशी और नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी को सिख समाज के लोगों गुरु गोविंद सिंह का चित्र भेंट किया गया। इस मौके पर महेंद्र चावला, जोगेंद्र चावला, हरजीत चावला, चरणजीत सिंह, मंजीत कौर, वीरेंद्र सिंह, धीरज चौधरी, देवप्रकाश महंत, सिमरन कौर, संतोष चावला, रेनू चावला, महेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें