फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गणपति विसर्जन शोभायात्रा में जमकर उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय से गजानन महाराज श्री गणेश जी की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। उसके बाद श्रद्धालु गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन करने ब्रजघाट के लिए प्रस्थान किया। लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते रहे। वहीं, शहर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

बड़ी बेगम सराय स्थित चरण सिंह सैनी के आवास पर स्थापित गजानन महाराज श्री गणेश जी का विसर्जन के लिए तमाम श्रद्धालु एकत्र हुए। गजानन महाराज के विसर्जन से पूर्व हवन यज्ञ किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। चहुं ओर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ आदि के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए ब्रजघाट रवाना हो गए। इस दौरान पारस सैनी, आकाश कुमार, विकास कुमार, प्रिंस सैनी, शेखर गोले, मनी, अरुण, ललित, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें