अमरोहा। घर में सोते समय किराना स्टोर संचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
हार्ट अटैक की यह घटना जोया के मोहल्ला जोई में हुई। यहां रहने वाले मुसब्बिर कस्बे में किराना स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात मुसब्बिर दुकान से घर आने के बाद कमरे में सोने चले गए। परिजनों के मुताबिक रात को करीब एक बजे मुसब्बिर के सीने में दर्द की शिकायत हुई।
यह बात उन्होंने अपने परिजनों से बताई। थोड़ी देर में मुसब्बिर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। तुरंत परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक माना है। संवाद