फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होटल-ढाबों से गायब होने लगीं ग्रेवी वाली सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में इन दिनों गैस सिलिंडर की किल्लत से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार को भी नौगावां सादात, हसनपुर, मंडी धनौरा, जोया और गजरौला में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। होटल-ढाबों से शाही पनीर, मशरूम और ग्रेवी वाली सब्जियां गायब होने लगी हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियों पर पारदर्शी वितरण व्यवस्था नहीं है और कुछ लोगों को प्राथमिकता देकर सिलिंडर दिए जा रहे हैं। वहीं कई उपभोक्ताओं की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों के ठेले और स्टॉल लगाने वाले लोगों का काम लगभग ठप हो गया है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत से ढाबा, होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी संकट में हैं। कई जगह संचालकों को गैस नहीं मिलने के कारण कोयले की भट्ठियां जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। ढाबा संचालकों का कहना है कि भट्ठी लगातार जलानी पड़ती है, जिससे खर्च भी काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कई ढाबे और होटल बंद करने की नौबत आ सकती है। गैस किल्लत के कारण रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने मेन्यू से पनीर, मशरूम जैसी ग्रेवी वाली सब्जियां हटा दी हैं। कुछ दुकानों पर समोसे भी कम मिलने लगे हैं। कुछ दुकानदारों ने बढ़ते खर्च के कारण समोसे के दाम भी बढ़ा दिए हैं। हलवाई और चाय दुकानदारों का कहना है कि चाय और समोसे बनाने में गैस की खपत अधिक होती है।
-
नहीं दूर हो रही है गैस की किल्लत, सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं उपभोक्ता

मंडी धनौरा। गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगा रहे हैं। रविवार को बारिश में भी उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लग गए। गैस एजेंसी मालिकों का कहना है कि गैस की किल्लत नहीं है। लगातार गैस की आपूर्ति की जा रही है। रविवार की सुबह एचपी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लाइन लग गई थी। इंडेन गैस एजेंसी के बाहर भी लोगों की लाइन लगी हुई थी। शादी ब्याह वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाने के बाद ही गैस की आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ता ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुक करा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुक कराने के बाद बगैर गैस आपूर्ति के ही डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। तमाम उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें