फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पोती की शादी की खुशी में थिरकीं दादी की हार्टअटैक से मौत

Thu, 15 Feb 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। घर में पोती की शादी की खुशी का माहौल था। बुधवार दोपहर दो बजे बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की दादी तारादेवी (60) भी खुशी में थिरकने लगीं। तभी उनके सीने में दर्द उठा और वह गश खाकर गिर गईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, चिकित्सक ने तारा देवी की मौत हार्टअटैक से होना बताया है।
विज्ञापन

मामला गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव लखमिया का है। यहां पर सफाई कर्मी सतीश कुमार का परिवार रहता है। बुधवार को सतीश की बेटी की शादी थी। उनके घर दोपहर दो नौगावां सादात क्षेत्र के नौगावां तगा से बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान बराती डीजे पर थिरक रहे थे। बताया जा रहा है कि पोती की शादी की खुशी में उसकी 60 वर्षीय दादी तारा देवी भी थिरकने लगी। तभी उनके सीने में दर्द उठने लगा। अचानक हालत खराब होने के कारण वह नीचे गिर गईं। परिजन तारा देवी को तुरंत गजरौला सीएचसी लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने तारा देवी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। औपचारिक तरीके से विवाह की रस्में पूरी की गईं। शाम के समय गमगीन माहौल में बेटी को विदा किया गया, उसके बाद दादी की अर्थी उठी। परिजनों ने तारा देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें