फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, शिकायत

Sat, 08 Feb 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने गांव की ही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने समाधान दिवस में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की, तो प्रधान फैसले का दबाव बनाने लगा। फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर के मकान की कुछ दिन पहले दीवार गिर गई थी। जिस पर वह उसे ठीक करा रहा था। आरोप है कि गांव के ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से झूठी शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद 31 जनवरी की शाम सात बजे ग्राम प्रधान ने मजदूर की पत्नी को फैसला करने की बात कहकर गांव के बाहर कूड़ेदान वाले स्थान पर बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए भाग गया। पीड़िता ने समाधान दिवस में शिकायतीपत्र देकर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो वह फैसला करने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें