फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विदेश भेजने का झांसा देकर दूर के रिश्तेदार ने मजदूर से 1.15 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में उसे फर्जी वीजा, टिकट और एक एग्रीमेंट बनकर दे दिया। जब उसकी पड़ताल हुई तो सभी चीजें कूटरचित निकलीं। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला शफातपोता में सरताज का परिवार रहता है। उनके बेटे शहबाज इंटर पास हैं। आरोप है कि उनका दूर का रिश्तेदार दानिश ने झांसा दिया कि उसका दोस्त उस्मान लड़कों को विदेश में भेज कर अच्छी नौकरी लगवा देता है। शहबाज को नौकरी की आवश्यकता थी, इसलिए वह तैयार हो गए। उस्मान और दानिश ने विदेश भेजने का डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने 35 हजार रुपये बतौर बयाना ले लिया। जबकि 80 हजार रुपये उस्मान के खाते में ट्रांसफर करा लिए।
आरोप है कि दानिश और उस्मान ने षडयंत्र रचकर फर्जी वीजा, फर्जी टिकट और एक फर्जी एग्रीमेंट बनाकर दे दिया। जिसकी जांच-पड़ताल कराई गई तो वीजा टिकट और एग्रीमेंट सभी कूटरचित निकले। इसके बाद पीड़ित शहबाज ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के साथ मारपीट की गई। इस मामले में शहबाज ने पुलिस में शिकायत की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर दानिश और उस्मान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें