फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा के चिंतन शिविर में साधा सरकारों पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का चिंतन शिविर का आयोजन मंगलवार को गांव कबीरपुर में मुशर्रफ चौधरी के आवास पर किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। लोगों का जीवन छीनने वाली शराब का स्टॉक कभी खत्म नहीं होता, जबकि यूरिया कभी समय पर नहीं मिलता। इस दौरान मुशर्रफ चौधरी को संगठन का हसनपुर तहसील अध्यक्ष बनाया। 31 लोगों की गांव की कार्यकारिणी बनाई गई। अध्यक्षता होमपाल सिंह ने की। इस मौके पर इकबाल सैफी, ओमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, शाहनवाज चौधरी, रोहित चौधरी, सदाकत चौधरी, शादाब चौधरी, अबरार चौधरी, नजाकत चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें