फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली, पुलिस रखेगी कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने चार बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जिन चार आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें थाना रजबपुर क्षेत्र का शेर मोहम्मद उर्फ शेर, अमरोहा देहात क्षेत्र के रायपुर खुर्द निवासी सलमान, हसनपुर क्षेत्र के रुखालू निवासी हंसराज और लालबाग तिराहा हसनपुर निवासी फिरासत शामिल हैं। शेर मोहम्मद उर्फ शेरु के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और गोवध अधिनियम सहित कई मामले दर्ज हैं। सलमान पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट तथा अन्य आपराधिक मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। वहीं हंसराज और फिरासत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें