फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों के हित में काम कर रही है। यह विचार प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने रविवार को वेव इंडस्ट्रीज में आयोजित यूपी कोऑपरेटिव बैंक की ई लाॅबी के उद्घाटन के मौके पर आयोजित सभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों व माफियाओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। पहले उत्तर प्रदेश की गिनती बीमारू राज्य के रूप में होती थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश विकास व निवेश के मामले में अव्वल स्थान पर है। प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना मूल्य भुगतान 90 फीसदी से अधिक हो चुका है। सरकार सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को और अधिक सुविधाएं दे रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपराधियों व माफियाओं की संरक्षक है। इससे पहले सहकारिता मंत्री ने मिल परिसर में यूपी कोऑपरेटिव बैंक की ई लाॅबी का उद्घाटन किया। इसके माध्यम से किसानों को भुगतान व जमा की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा, बैंक के प्रबंध निदेशक तेजवीर सिंह, वीके मित्र, वेव इंडस्ट्रीज के एमडी डीएस बिंद्रा, मंडलायुक्त आंजनेय सिंह, जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एके सिंह, मौहम्मद युनूस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें