फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलकर गिरने से बुजुर्ग घायल, टीसी और पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाया

Sun, 26 Mar 2023 05:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

आनन-फानन में टीसी और पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें खींच लिया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नौगांवा सादात में असलम अब्दुल रहमान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। रविवार की सुबह असलम अहमद रहमान दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर अमरोहा आए थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बुजुर्ग को बचाते पुलिसकर्मी और टीसी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग घायल हो गए। स्टेशन पर मौजूद टीसी और पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते उनकी जान बच गई। घायल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्ग के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात में असलम अब्दुल रहमान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। रविवार की सुबह असलम अहमद रहमान दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर अमरोहा आए थे। जैसे ही वह अमरोहा रेलवे स्टेशन पर उतरे तभी उनका मोबाइल ट्रेन में छूट गया। जब मोबाइल छूटने की जानकारी असलम अब्दुल रहमान को हुई इससे पहले ट्रेन चलने लगी। लेकिन वह चलती हुई ट्रेन में चढ़ने लगे। ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में पहले उनकी टांग फसी और इसके बाद सिर। गिरते समय स्टेशन पर मौजूद टीसी कैलाश चंद्र और पुलिसकर्मी ने देख लिया।

आनन-फानन में टीसी और पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें खींच लिया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्गों के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई अचंभित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें