फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया

Sun, 08 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खाद गुर्जर गांव में शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारों और सभी राजनीतिक दलों की उपेक्षा के कारण किसान स्वयं को असहाय और ठगा महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों व मजदूरों को जाति व मजहब धर्म में बांटकर वोट लेने का काम कर रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बाद से किसान राजनीति हाशिए पर चली गई है। मंडल प्रभारी राजवीर सिंह ने कहा कि पिछले चालीस साल से किसान सड़कों पर आंदोलन करता रहा, लेकिन किसान को उसका हक किसी भी सरकार में नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह ने भी विचार रखे। बैठक में 31 अगस्त को जिले में संगठन की विशाल महारैली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह किसानों के मुद्दे उठाएंगे। जिसे सफल बनाने के लिए अगले सप्ताह से तैयारी की जाएगी। इस दौरान जोगेंद्र आर्य, मदन सिंह, लकी गौसल, अंकित चौधरी, खचेडू सिंह यादव, सरदार सावेंद्र सिंह, कमल जीत सिंह ,रमेश चन्द यादव, कल्लू सिंह, राजीव सिरोही, नरेश सिंह यादव, हेम सिंह भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें