फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पालने से कई फायदें, अपनाएं, किसानों को सर्वाधिक लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। गोपाष्टमी पर रविवार को गो पूजन हुआ। प्रशासनिक अफसरों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गो पालन, गो आधारित अर्थ व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह फरीदपुर इम्मा के गो पूजन में शामिल हुए। उन्होंने गाय की महत्ता के बारे में बताया। कहा कि गाय पालने से किसानों को सर्वाधिक लाभ है। उन्हें शुद्ध दूध, घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कताई मिल परिसर स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेता मोमराज गुर्जर ने पूजन कराया। एसडीएम इंद्रनंदन सिंह ने कहा कि गाय पालन से देश को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस दौरान तहसीलदार मोनालिसा जौहरी आदि रहीं। इसके अलावा कांठ रोड पर अस्थायी गोशाला में गो पूजन हुआ। अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि निराश्रित गाय का संरक्षण किया जा रहा है। सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है। इस दौरान डॉ. मंशा राम यादव, सभासद शकील अहमद, विकास विक्की टंडन, अंकित गुप्त, सीमा रायजादा, संजू जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें