फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: धमकी केस में साइबर पुलिस को गूगल ने नहीं दी जानकारी... अटकी जांच, अफसर बोले-आरोपी दक्षिण का

Mon, 12 May 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर पुलिस को गूगल से आईपी एड्रेस की जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे जांच में देरी हो रही है। शमी को धमकी भरे दो ई-मेल भेजे गए थे। इसमें एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिये जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर पुलिस को गूगल ने कोई जानकारी नहीं दी है। गूगल ने धमकी देने वाले ई-मेल की आईपी एड्रेस की जानकारी देने में असमर्थता जताई है। इससे अब साइबर थाना पुलिस की मुश्किले बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के पास सिर्फ बंगलूरू पुलिस से मिलने वाले इनपुट का ही सहारा बचा है। आईपीएल में व्यस्त क्रिकेटर मोहम्मद शमी की ई-मेल आईडी पर चार और पांच मई को एक के बाद एक धमकी भरे दो ई-मेल भेजे गए थे। इसका खुलासा मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने किया था।

ई-मेल किसी राजपूत सिंधर नाम की आईडी से भेजे गए थे। इसमें बंगलूरू के रहने वाले किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति के अलावा एक करोड़ रुपये का जिक्र भी किया गया था। मेल भेजने वाले ने लिखा था, ‘शमी हम तुम्हें जान से मार देंगे और बैग में पैक कर देंगे।
विज्ञापन


शमी के भाई मोहम्मद हसीब की शिकायत पर एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस बोली, दक्षिण से हो सकता है धमकी देने वाला
शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिस आईडी से शमी को मेल भेजे गए हैं, उसी आईडी से बीती 21 अप्रैल को बंगलूरू के दो कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल भेजा गया था। यह जानकारी मिलते ही बंगलूरू पुलिस से भी संपर्क किया था। इसी के सहारे जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस को शक था कि धमकी भेजने वाला दक्षिण भारत का है। साइबर पुलिस ने मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय भेजा था। गूगल ने मेल भेजने वाले की आईपी एड्रेस से जुड़ी डिटेल देने में असमर्थता जताई है।

इसके बाद आरोपी तक पहुंचने की साइबर पुलिस की उम्मीदों को झटका लगा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जल्दी ही धमकी देने के पीछे छिपे मकसद का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गूगल ने अपने कुछ नियमों का हवाला देते हुए मेले भेजने वाले की आईपी एड्रेस की डिटेल देने से मना किया है। अब इस मामले में देश में गूगल से जुड़े अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साइबर थाना पुलिस इस मामले में बेंगलुरु पुलिस के भी लगातार संपर्क में बनी हैं। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें