क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। दो माह में एक किसान के यहां लगातार चौथी बार चोरी हुई है। जिससे किसान बेहद परेशान है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
चोरी की घटना कोतवाली डिडौली के गांव पतेई खालसा की है। गांव निवासी चौधरी शमीम अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके खेत पर सिंचाई के लिए एक जेनरेटर का कमरा (कोठरी) बनी है जिसमें स्टटिर एल्टीनेटर, रेडिएटर, बैटरी आदि सामान रखा जाता है। उनके खेत पर एक अगस्त को चोरी की रिपोर्ट उनके भाई द्वारा दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच चल रही है। शुक्रवार रात में फिर से चोरों ने खेत में बनीकोठरी का फिर से ताला तोड़ कर एल्टीनेटर को चोरी करने के इरादे से तोड़ा। एल्मुनियम का होने के कारण छोड़कर चले गए जबकि स्टॉटर, रेडिएटर चोरी करके ले गए। य संवाद