गोकशी के मामले में होटल संचालक व उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि 27 अगस्त को हसनपुर अतरासी मार्ग पर गांव भूतखदेड़ी के पास बोरे में गोवंशीय पशुओं की खाल एवं अवशेष मिले थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना में दो लोगों के नाम प्रकाश में आए। मामले में फरार चले रहे आरोपी होटल संचालक वसीम निवासी मोहल्ला कुरैशियान व खालिद निवासी मोहल्ला कोर्ट पूर्वी मनिहारान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में वारंटी सुरेंद्र निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।