फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Sat, 26 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी है। इस दफा टॉप टेन सूची में भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की दसवीं और 12 वीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। शुक्रवार को जारी परिणाम के अनुसार दसवीं का परीक्षा परिणाम 91.22 फीसदी रहा,जबकि 12 वीं का परीक्षा परिणाम इस बार 83.33 फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम पर गौर किया जाए तो साफ हो जाएगा कि इस परीक्षा के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी। जिले में लड़कों के मुकाबले लड़कियां इस बार ज्यादा पास हुई हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में 21-21 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है,जिसमें ज्यादातर स्थान पर लड़कियों ने ही जगह बनाई है। जिला टॉप करने वालों में पहले स्थान पर लड़कियां ही हैं। खास बात यह है कि इस सूची में ग्रामीण इलाकों के बच्चों का दबदबा कायम रहा है। शहरी इलाकों के बच्चे ज्यादातर इस सूची से बाहर नजर आए। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली का कहना है कि इस बार का परिणाम काफी संतोषजनक रहा है। पिछले सालों के मुकाबले रिजल्ट बेहतर आया है।
विज्ञापन


टॉप टेन सूची में शहरी बच्चे कम
रामपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12 वीं की टॉप टेन सूची में से शहरी इलाकों के बच्चे कम ही दिखे। ज्यादातर बच्चे ग्रामीण इलाकों के नजर आ रहे हैं,जिसको लेकर ग्रामीण छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें