फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका ने किया शादी से इन्कार, युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को युवक किसी काम से खेत पर गया था। उसने फोन कर प्रेमिका को भी खेत पर बुला लिया। यहां उसने प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव किया तो प्रेमिका ने शादी से इन्कार कर दिया। नाराज युवक ने घर पहुंच कर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत नाजुक होने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए लेकिन स्थिति गंभीर देख युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें