फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से थे संबंध: निकाह के दौरान आ पहुंची प्रेमिका, बोली- इसने मुझसे किया था शादी का वादा फिर ऐसे कैसे...

Mon, 10 Jul 2023 07:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

युवती ने जमकर हंगामा किया। दूल्हे पर बेवफाई का आरोप लगाया। निकाह के दौरान प्रेमिका के पहुंचने से लोग अचंभित रह गए।
विज्ञापन
निकाह के दौरान पहुंच गई प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के निकाह की सूचना मिलते ही प्रेमिका बैंक्वेट हॉल पहुंच गई और उसने जमकर हंगामा किया। दूल्हे पर बेवफाई का आरोप लगाया। युवती को हंगामा करता देख दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही युवती के परिजन शादी समारोह में पहुंच गए और समझा कर उसे घर ले गए। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी की रस्में पूरी कराईं। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। रविवार रात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात बैंक्वेट हॉल में आई थी। मेहमान नवाजी के बाद बरात ने खाना भी खा लिया था। करीब नौ बजे निकाह की तैयारी चल रही थी। तभी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती वहां पहुंच गई और उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया। 

युवती ने जमकर हंगामा किया। दूल्हे पर बेवफाई का आरोप लगाया। निकाह के दौरान प्रेमिका के पहुंचने से लोग अचंभित रह गए। दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने निकाह की रस्म रोक दीं। 
विज्ञापन

इस दौरान युवती ने दूल्हे के साथ दो साल पुराना प्रेम प्रसंग होने की बात कही। यह भी बताया कि दूल्हे ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह दूसरी लकड़ी से शादी कर रहा है। इस दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने युवती के परिजनों को बुला लिया। इसके बाद युवती को समझाकर परिजन घर ले गए। उसके बाद ही निकाह की रस्म पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें