फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से आगे निकली और फिर गायब हो गईं तीनों छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से निकली तीनों छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचीं। लेकिन स्कूल के रास्ते से गुजरी जरूर। स्कूल से आगे निकलकर तीनों छात्राएं गायब हो गई। रास्ते में स्कूल के बगल और पचास मीटर दूरी पर लगे दो सीसीटीवी कैमरे मेें तीनों छात्राएं जाते समय दिखी हैं। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। वहीं छात्राओं के गायब होने से परिवार के लोग बेसुुध हैं। बेटियों की सलामती की फिक्र सता रही है। इनके घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। उन्हें आशंका है छात्राएं कहीं अजनबी लोगों के चंगुल में तो नहीं फंस गईं है।
विज्ञापन

शहर के मेहम्दी सराय और कुरैशी इलाके की तीन छात्राएं शनिवार को स्कूल जाने के लिए अपने घरों से निकलीं। क्षेत्र निवासी व्यक्ति की बेटी की 14 वर्षीय बेटी अपने ही मोहल्ले में रहने वाली अपनी 15 वर्षीय सहेली और एक अन्य मोहल्ले में रहने वाली उसी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा के साथ शनिवार को लगभग आठ बजे स्कूल जाते हुए दिख रही हैं। उनके वालिद ने बताया कि वह बेटी को खुद या बेटा बाइक से स्कूल छोड़ने जाते हैं। शनिवार को लगभग 7.30 बजे दूसरे मोहल्ले की छात्रा उनके घर आ गई। उन्होंने बेटे को दोनों को बाइक से छोड़ने को कहा। कुछ देर में सामने की गली में रहने वाली लड़की भी आ गई। इसके बाद उन्होंने तीनों को पैदल जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद तीनों छात्राएं पैदल स्कूल के लिए निकल गईं। स्कूल के पास के दो संस्थानों में एक सीसीटीवी कैमरे में यूनिफॉर्म रिकार्ड हुई हैं। उसके बाद यह कहां गई। उसके बारे में कुछ मालूम नहीं चल सका।
इंटरवल में घर आया भाई तो हुई जानकारी
अमरोहा। तीनों छात्राओं के गायब होने के बारे में सबसे पहले कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के परिवार को हुई। वह और उसका भाई एक ही सेक्शन में पढ़ता है। एक ही सेक्शन में पढ़ते हैं। बहन की क्लास में नहीं आने पर उसको फिक्र हुई। इसके साथ ही उसके सिर में दर्द भी हो रहा था। लिहाजा उसने मैडम से छुट्टी मांगी और लगभग 11 बजे घर पहुंच गया। उसने अम्मी से बहन के स्कूल में नहीं पहुंचने की बात कही। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक साथ हुईं गायब, अलग-अलग क्लास
अमरोहा। छात्राओं के गायब होने का मामला अबूझ पहेली बन गया है। तीनों छात्राओं में, दो छात्राएं कक्षा नौ जबकि एक छात्रा कक्षा चार में पढ़ती है। अलग-अलग कक्षा के बावजूद तीनों छात्राओं में दोस्ती कैसे हो गई। यह सवालों के घेरे में हैं। तीनों का एक साथ गायब होना चुनौती बन गया है।
रोजाना अलग-अलग आती जाती हैं छात्राएं
अमरोहा। गायब हुई छात्राएं रोजाना अलग-अलग स्कूल से आती-जाती हैं। इत्तिफाक है शनिवार को तीनों एक साथ हो गईं। कक्षा चार की छात्रा, कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी बड़ी बहन, छोटा भाई एक साथ आते जाते हैं। हालांकि शनिवार को वह अन्य दोनों छात्राओं के साथ चली गई थी। बड़ी बहन और भाई एक साथ स्कूल गए थे। सीसीटीवी में एक छात्रा के हाथ में पॉलीथिन भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें