फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर से सटे एक वार्ड निवासी नागरिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक का आना जाना था। युवक ने उसकी बेटी को शादी करने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों की एक ही बिरादरी थी, इस कारण परिजनों ने भी ऐतराज नहीं जताया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों को मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत बैठाई गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। युवक शादी करने को राजी नहीं हुआ। जिस पर परिजन थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी निवासी अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें