हसनपुर (अमरोहा)। गाजियाबाद पुलिस लूट के एक मामले में रहरा रोड स्थित निजी अस्पताल से एक युवक को शक के आधार पर पकड़कर अपने साथ ले गई है। साथ ही यहां से एक कार को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
बताते हैं कि जनपद गाजियाबाद की पुलिस ने शुक्रवार की रात को रहरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से अस्पताल में गया था, पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर अस्पताल से उसे दबोच लिया। अस्पताल के बाहर खड़ी एक कार को भी पुलिस ले गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गाजियाबाद की पुलिस द्वारा थाने में कोई आमद नहीं कराई, उन्होंने क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस गाजियाबाद के किस थाना क्षेत्र की थी, यह भी नहीं पता है।