फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद प्रकरण : जिलेभर में वकीलों का प्रदर्शन, नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद प्रकरण पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को अमरोहा कचहरी परिसर समेत जिलेभर में वकीलों ने प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिर किया। हसनपुर में वकीलों ने 10 मिनट तक मार्ग जाम करते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वकीलों कहना है कि जब तक प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अमरोहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा और महासचिव नरेंद्र पोषवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए गाजियाबाद में वकीलों के साथ हुई घटना की निंदा की। कहा, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वकीलों की अनदेखी की जा रही है। वकील किसी भी कीमत पर शांत नहीं बैठने वाले हैं। कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। वहीं, वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान सतीश त्यागी, मनु शर्मा, यशपाल सिंह, मेहराज, उषा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश महासचिव मनु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि विगत दिनों गाजियाबाद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज कि हम भर्त्सना करते हैं। यहां निरंकार चौधरी, संजीव जिंदल, अमित कुमार जैन, अरशद हुसैन भारती, दिनेश सिंह, राजीव कुमार गोले, खुसरो नदीम, चंद्रगुप्त मौर्य आदि मौजूद रहे। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद भटनागर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया। महासचिव शकील अहमद, मंसूर अहमद, यशपाल सिंह, सर्वेश सक्सेना, आसिफ हसन, अनिल धारवान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हसनपुर में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, लगाया जाम

हसनपुर।
गाजियाबाद प्रकरण को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अतरासी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन हसनपुर का प्रतिनिधिमंडल 16 नवंबर होने वाले अधिवक्ता महासम्मेलन में गाजियाबाद जाएगा। इससे पहले सभागार में बैठक का आयोजित की गई। इसके बाद अधिवक्ता इकट्ठा होकर हसनपुर अतरासी मार्ग पर पहुंचे। दस मिनट के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष गंगासरन खड़गवंशी, महासचिव सुरमित गुप्ता, एल्डर कमेटी अध्यक्ष शिवचरन सिंह, दिनेश गुप्ता रहे। उधर, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खां, महासचिव टेकचंद सिंह, आशुतोष कुमार, मुदित शर्मा, नीरज त्यागी, गौरव शर्मा, नरेश राणा आदि रहे।
विज्ञापन

धनौरा : बार एसोसिएशन आज करेगी रोड जाम

मंडी धनौरा।
गाजियाबाद में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन मंगलवार को तहसील के बाहर रोड जाम करेगी। बार एसोसिएशन न्यायिक कार्यों से भी विरत रहेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन मंगलवार को सांकेतिक रोड जाम करेगी। इस अवसर पर महासचिव अनुराग कुमार, करुणा चौधरी, अरुण कुमार, हितेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें