फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोल्ड ड्रिंक के विवाद में घराती-बराती भिड़े, एक दर्जन घायल

Wed, 07 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। थानाक्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में आई बरात के दौरान घराती और बराती कोल्ड ड्रिंक को लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दर्जनभर बराती घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। समझौता होने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो सके।
विज्ञापन

सोमवार की रात बछरायूं के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे नीरज की बरात थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा के प्रकाश सिंह के यहां आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम शांति पूर्वक चल रहे थे कि तभी खाना खाते समय बारात में आए युवकों की कोल्ड ड्रिंक को लेकर लड़की पक्ष वालों से कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुई बातचीत मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लड़की पक्ष की ओर से चाकू निकल आए।
लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को दौड़ा लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। हमले में मनीष, नीरज समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी। बाद में फैसला हो जाने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो सके। अतरासी चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी ने बताया दोनों पक्षो में समझौता हो गया है। कोई कानूनी कार्रवाई नही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें