फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जर्मनी-11 क्लब ने 59 रनों से जीता मुकाबला

Fri, 16 May 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। हजरत शेख दाऊद क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें जर्मनी 11 क्लब और हिलाल क्लब संभल की टीम आमने-सामने रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए जर्मनी क्लब ने निर्धारित 14 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम के सलमान ने 64, शोएब ने 62, जुनेद ने 35 व सलीम ने नाबाद 43 रन बनाए।
विज्ञापन

हिलाल क्लब के गेंदबाज सादिक ने तीन ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा फैजान, रहबर और आशिक अली ने भी एक-एक विकट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिलाल क्लब संभल की टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के कप्तान हिलाल ने 61 रन, अरमान वारसी ने 46 रन व आशिक अली ने 16 रन बनाए।
जर्मनी क्लब के गेंदबाज जुनैद ने तीन व नईम ने तीन-तीन और सलमान ने दो विकेट लिए। सलमान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में कमेटी सदस्य नदीम बलागत ने कहा कि क्रिकेट के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। यहां शीबू सिंधी, डॉ. कमर उवैस सिंधी, अदनान चौधरी, नासिर सैफी और डिफरेंट स्टार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें