फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से रोका तो घर में घुसकर किया हमला , एक गंभीर

Sun, 05 Mar 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौगावां सागात-धनौरा रोड पर शनिवार तड़के शोहदों ने खूब आतंक मचाया। परिजनों ने नाबालिग से छेड़खानी का विरोध किया था तो मनचलों ने दोस्तों के साथ उनके घर धावा बोल दिया। जमकर मारपीट की। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में चार लोगों को चोटें आई हैं, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों पर घर में घुसकर भी छेड़खानी करने और रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। 

मामला धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां धनौरा-नौगावां सादात मार्ग पर भोर के वक्त पड़ोसी गांव के कुछ युवा दौड़ लगाते हैं। आरोप है कि ये शोहदे सड़क किनारे रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लड़की के साथ रोजाना छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार तड़के भी शोहदों ने यही हरकत की। किशोरी ने परिजनों को बताया तो उन्होंने इसका विरोध किया। शोहदों को हड़काया। उस समय तो वे चले गए। थोड़ी देर बाद अन्य साथियों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। मौजूद परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि घर में मौजूद दो किशोरियों के साथ बंद कमरे में छेड़खानी भी की।

परिजनों ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए 15 हजार रुपये नगद और कुछ जेवर भी लूट ले गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक को जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजन पुलिस को तहरीर देने की बात कर रहे हैं, वहीं पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें