सैदनगली(अमरोहा)। सैदनगली महोत्सव में चल रहे तीन दिवसीय कुश्ती दंगल के तीसरे दिन दूर-दूर से आए पहलवानों ने दांव आजमाए। सहारनपुर के गौरव पहलवान ने झांसी के तूफान पहलवान को हराकर बाजी अपने नाम कर ली। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई की।
इससे पूर्व भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। इस दौरान संभल के मुजम्मिल पहलवान ने सैदनगली के प्रशांत को हराया। गजरौला के देवेंद्र पहलवान ने सैदनगली के शानू को हराया। अजमेर शरीफ के शरीफ पहलवान ने लोनी के शानू पहलवान को चित कर दिया। जीहल के फहीम पहलवान ने लोनी के राजू को हराया। सहारनपुर के गौरव पहलवान ने झांसी के तूफान पहलवान को हराया। संभल के शाने आलम और झकड़ी के मोहित के बीच कुश्ती बराबर रही। कल्याणपुर के बॉबी पहलवान ने ढबारसी के विशाल को हराया।