फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंडेन गैस एजेंसी पर नहीं आई गैस, उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/ बछरायूं। बुधवार को इंडेन गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता सवेरे ही सिलिंडर लेकर इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंच गए। जबकि एचपी व भारत गैस एजेंसी पर आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को गैस मिली।
विज्ञापन

इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को गैस नहीं आई थी। मंगलवार को गैस आने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली। बुधवार को फिर से इंडेन गैस एजेंसी पर सप्लाई नहीं आई। हालांकि भारत व एचपी गैस एजेंसी पर सिलिंडर आने से आपूर्ति की गई। इंडेन गैस के उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वह इस संबंध में इंडेन गैस के बड़े अधिकारियों से वार्ता कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें