फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय के खोखे में फटा गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर में चाय की दुकान में सिलेंडर लीक होने से लगी आग।
विज्ञापन
नगर के अब्दुल्ला कालोनी में बुधवार की सुबह चाय के खोखे में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। धमाके के साथ सिलेंडर फट कर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


धमाके की आवाज से बाइक पर जा रही महिला दहशत में सड़क पर गिर कर घायल हो गई। महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने रेत और पानी फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरातफरी भरा माहौल रहा।

संभल मार्ग पर अब्दुल कालोनी निवासी अली हसन का घर के पास ही चाय का खोखा है। रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अली हसन ग्राहकों के लिए गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। उसी समय अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब तक दुकानदार और मौजूद लोग कुछ कर पाते। आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे खोखे में मौजूद लोग दौड़ कर बाहर आ गए। लोगों ने रेत और बाल्टियों से पानी फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती गई। सिलेंडर बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। खोखे के परखच्चे उड़ गए। सिलेंडर फटने के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। खोखा जल कर खाक हो गया। वहीं पड़ोसी दुकानदार जफरुद्दीन की दुकान में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें