फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पलटा गैस कैप्सूल, बचा बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ि रजबपुर(अमरोहा)। दिल्ली के लोनी से हल्द्वानी जा रहा गैस से भरा इंडेन कंपनी कैप्सूल ट्रक टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। कैप्सूल हाईवे किनारे एक मकान से थोड़ी दूर पलटा था। गनीमत रही कि कैप्सूल कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। वरना गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो सकता था। रात भर कैप्सूल हाईवे किनारे पड़ा रहा। रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने कैप्सूल को क्रेन से उठाकर सीधा कराया। हादसे में कैप्सूल चालक जख्मी हो गया। कैप्सूल पुलिस की निगरानी में है और सुरक्षा के लिहाज से दमकल की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात दिल्ली के लोनी से इंडेन कंपनी का कैप्सूल ट्रक गैस लेकर हल्द्वानी के लिए जा रहा था। कैप्सूल को बिजनौर के मझोला गुर्जर निवासी मदन सिंह चला रहा था। रात करीब 2 बजे कैप्सूल रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित रसूलपुर गांव के निकट पहुंचा था। तभी किसी टेंपो को बचाने के चक्कर में कैप्सूल अनियंत्रित हो गया और गांव निवासी विजय सिंह के मकान के पास जाकर पलट गया। गनीमत रही की कैप्सूल मकान से नहीं टकराया और न गैस का रिसाव हुआ। मकान में टक्कर लगने से परिवार की जान का खतरा हो सकता था और यदि कैप्सूल से गैस रिसाव हो जाता तो बड़ा हादसा होना स्वाभाविक था। कैप्सूल पलटने से चालक मदन सिंह मामूली रूप से जख्मी हो गया। रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कैप्सूल को सीधा कराया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कैप्सूल पुलिस की निगरानी में रखा गया है। किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए फायर ब्रिगेड की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें