फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के घर-दुकान और बाइक की कुर्की, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। कानपुर कांड के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नौगांवा के टॉप टेन अपराधी गैंगेस्टर के घर-दुकान-वाहनों की कुर्की कर पहली कार्रवाई की है। गैंगेस्टर पर हत्या, गोकशी, धोखाधड़ी सहित पंद्रह से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसने गिरोह बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। करीब तीस लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की। जिसे सर्किल रेट के आधार पर कुर्क किया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सरकार ने हिस्ट्रीशीटर और गैंगेस्टर बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बाद जनपद पुलिस ने ऐसे बदमाशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहली कार्रवाई नौगांवा सादात इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने की है। उन्होंने नौगांवा के टॉप टेन अपराधी गैंगस्टर शकील कुरैशी की चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। शकील कुरेशी वर्ष 2002 से अपराध की दुनिया में आया था। जबकि वर्ष 2008 से गोकशी का धंधा करने लगा। इसपर हत्या, गोकशी, धोखाधड़ी सहित पंद्रह से अधिक मुकदमे दर्ज है। पंद्रह दिन पहले भी वह जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है। उनके गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। इससे करीब तीस लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की। मकान, दुकान और वाहन खरीदे। गुरुवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा तहसील मजिस्ट्रेट मोनालिसा जौहरी की मौजूदगी में फोर्स के साथ पहुंचे। यहां गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत शकील कुरैशी की समस्त चल-अचल संपत्ति कुर्क की। इंस्पेक्टर के मुताबिक सर्किल रेटों के आधार पर संपत्ति की कीमत 16 लाख रुपये रही है। उसके मकान-दुकान और बाइक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें