फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ा... गांवों में ग्रामीणोंं की दुश्वारियां बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बिजनौर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी गंगा नदी का पानी गांवों में नहीं घुसा है, लेकिन संपर्क मार्गों पर पानी आ गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए दो नाव बाढ़ संभावित गांवों में भेजी है। जिला प्रशासन से छह नावों की मांग और की गई है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा नदी से सटे गांवों के खेतों में पानी करीब एक फीट और बढ़ गया है। तटबंध के दूसरी ओर बसे गांव रसूलपुर भांवर का सीपीया फार्म से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने एक नाव वहां के लोगों के लिए भेजी है। ग्रामीणों को अपने पशुओं को चारा लाने के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है।
शेरपुर-विशावली मार्ग पर फिर से पानी भर गया है। लोगों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि तहसील प्रशासन को छह नाव मिली थीं। एक नाव शनिवार को सीपीया फार्म के लिए भेज दी गई है। छह नावों की मांग और की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें