फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी ब्रजघाट में हजारों ने लगाई डुबकी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सावन माह में कांवड़ यात्रा और गुरु पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगास्नान पर रोक के बाद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंच गए। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। भीड़ का आलम यह था कि घाटों पर पांव रखने की भी जगह नहीं थी। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। इतना ही नहीं पार्किंग स्टैंड और हाईवे पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए पूर्व में ही हापुड़ के पुलिस-प्रशासन ने ब्रजघाट में इस बार स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने की प्लानिंग तैयार की थी। इसके लिए शनिवार को ब्रजघाट में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों, प्रबुद्धजनों आदि की बैठक में रविवार को स्नान पर रोक लगने और बाजार बंद रहने की जानकारी भी दी गई। हालांकि रविवार को ब्रजघाट में बाजार पूरी तरह बंद रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की रिकार्ड भीड़ वहां नजर आई। घाटों पर पांव तक रखने की जगह नहीं थी। भीड़ का आलम यह था कि लोग अपनी बारी आने के लिए प्रतीक्षा करते नजर आए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी धड़ाम हो गई। खास बात यह रही कि वहां हापुड़ पुलिस नजर तो आई लेकिन उसने श्रद्धालुओं को स्नान ने रोकने की कोशिश नहीं की। हां, मीडियाकर्मियों के कैमरे को देख उन्होंने गंगा आरती मंदिर के लाउडस्पीकर से घाट खाली करने का औपचारिक एलान अवश्य किया और फिर शांत होकर बैठ गए। वहीं ब्रजघाट में पार्किंग स्टैंड और हाईवे पर जाम के हालात नजर आए।
तिगरी में घाट पर तैनात रही पुलिस, नहीं हुआ स्नान
गजरौला। गुरू पूर्णिमा पर गंगाधाम तिगरी में पुलिस की सख्ती देखने को मिली। हालांकि सुबह पांच बजे से पूर्व वहां पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी अवश्य लगाई लेकिन बाद में वहां इंस्पेक्टर बीस पुलिसकर्मियों के साथ आ पहुंचे और घाट पर मौजूद लोगों को वहां से हटा दिया। इसके बाद तिगरी में स्नान नहीं हो सका। पंडित गंगासरन शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर कुछ कमाने की आस लगाने वाले दुकानदारों और पुरोहितों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने ब्रजघाट में स्नान पर रोक के बावजूद वहां भीड़ उमड़ने पर आश्चर्य व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें