फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी अमावस्या पर गंगा में किया स्नान

विज्ञापन
श्रावणी अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करते लोग। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। श्रावणी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट एवं गंगाधाम तिगरी में गंगा में स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण श्रद्धालुओं ने बेरीकेडिंग के सहारे ही आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रावणी अमावस्या पर्व पर तड़के से ही स्नान-दान का सिलसिला आरंभ हो गया था। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। इन दिनों कांवड़ यात्रा माह चल रहा है। दूर-दराज से कांवड़िये ब्रजघाट में जल लेने आए हुए हैं। यही वजह रही कि वहां स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से वहां आए लोगों ने बेरीकेडिंग के पीछे वाली साइड में ही स्नान करना उचित समझा। घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंज रहे थे। वहीं महिलाओं ने भी गंगा मैया की पूजा कर अर्घ्य दिया। सावन माह में पड़ने के कारण इसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। घाटों पर सजी पंडितों की दुकानों पर भी काफी रौनक रही। वहीं गंगाधाम तिगरी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें