फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
ganga moni amavasya - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। मौसम साफ रहने के बावजूद भी इस बार भीड़ अधिक नहीं रही। शुक्रवार को तड़के से ही ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया था। घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंज रहे थे। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। हालांकि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं की तादाद कम थी। घाटों पर पंडित अपनी दुकानें और फड़ सजाए हुए थे। यहां स्नान के उपरांत धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। वहीं तिगरी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

नहीं लगा जाम
गजरौला। मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं उमड़ सकी। गंगा के घाटों से लेकर हाईवे श्रद्धालु कम नजर आए। जिसके चलते हाइवे पर जाम भी नहीं लगा। इसलिए यातायात सामान्य चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें