फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में 30 और तिगरी में 40 सेंटीमीटर बढ़ा जल स्तर, किसानों के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पहाड़ों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी डिस्चार्ज किए जाने के कारण गंगा उफान पर है। तिगरी और ब्रजघाट में गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से गंगा किनारे खेती करने वाले किसान और गंगा के पार बसे ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। हालांकि बाढ़ खंड ने बाढ़ की आशंका से इनकार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा काफी उफान पर नजर आई। इतना ही नहीं गंगा के कटान करने की क्षमता भी काफी बढ़ी हुई थी। वहीं गंगा के अचानक उफान पर आ जाने के कारण गंगा के किनारे स्थित खेतों में फिर से बाढ़ का पानी भर गया। इतना ही नहीं गंगा के पार स्थित गांवों में रहने वालों के होश उड़े हुए हैं। तिगरी में गंगा फिर से खड़ंजे के पास बहने लगी है। वहीं गंगा में आए उफान और अचानक से जल स्तर बढ़ने के बाद से घाट के किनारे दुकानदारों और पुरोहितों की झोंपड़ी और तख्त भी पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ खंड के जेई प्रदीप सागर ने बताया कि सुबह के समय बिजनौर बैराज से 45 हजार 353 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। तिगरी में सुबह को जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़कर 199 गेजमीटर 80 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। वहीं ब्रजघाट में जल स्तर 30 सेंटीमीटर बढ़कर 197 गेज 85 मीटर रिकार्ड किया गया है। बाढ़ खंड के जेई प्रदीप सागर ने दोहराया कि गंगा में बाढ़ की फिलहाल आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें