फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द होगा रोशन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे जल्द ही रात में रोशनी से जगमग होगा। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर तक बन रहे इस एक्सप्रेसवे को पूरा करने के लिए तेजी से काम चल रहा है, जिससे रात में यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर दृश्यता और सुरक्षा मिल सकेगी।
अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के 23.6 किलोमीटर के हिस्से में भी यह रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। अफसरों के मुताबिक फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे के बड़े स्ट्रैक्टर जैसे फ्लाईओवर, गंगा पुल, टोल बूथ, अंडरपास आदि पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाई जा रही है, लेकिन जल्द ही पूरे गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइटें लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और यात्रियों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रकाश व्यवस्था होने से यह सफर बहुत सुगम हो जाएगा। उनका मानना है कि रात में बेहतर रोशनी से खासकर कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में यात्रा करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।


अंतिम चरण में चल रहा गंगा एक्सप्रेसवे का काम
हसनपुर। हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसमें गांव पिपलौती और पंडकी के पास ही केवल एक किमी के दायरे में सड़क पड़ने का काम शेष है, अन्यथा जिले के इस हिस्से का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। पिपलौती में गंगा पुल की एप्रोच सड़क को तैयार किया जा रहा है। यह कार्य भी करीब 70 प्रतिशत हो चुका है।
मंगरौला में हो सकेगी एंट्री और एग्जिट
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सफर के लिए क्षेत्र में केवल मंगरौला में ही एंट्री और एग्जिट प्वांइट बनाया गया है। वहीं से सफर शुरू कर सकते हैं और सफर पूरा करने के बाद वहीं से बाहर भी आया जा सकेगा। इसके अलावा मंगरौला में ही टोल बूथ भी बनाया गया है। इसके अलावा जिले में कहीं दूसरे स्थान पर टोल बूथ नहीं होगा।
विज्ञापन




वर्जन गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें लगवाई जा रही हैं। फिलहाल लाइटें लगाने का कार्य बड़े स्ट्रैक्टर पर चल रहा है। जो रात में सफर करने वालों का सफर सुरक्षित कर सकेगा। अशोक मोगा, एक्सईएन, गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण, (मेरठ से बदायूं तक)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें