गजरौला (अमरोहा)। जिला गंगा समिति की तरफ से तिगरी में गंगा किनारे सोमवार शाम भव्य कार्यक्रम किया गया। सबसे पहले पंडित गंगा शरण शर्मा व पंडित ऋषण शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराया। इसके बाद गंगा किनारे 21 सौ दीप जलाए गए। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। गंगा किनारा गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा, नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता, विमल कुमार, सचिन चौधरी, संजय सिंह गौर, विवेक त्यागी, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।