फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगांवा सादात में गैंग सक्रिय, दो बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात क्षेत्र में बाइक चोर गैंग सक्रिय हो गया है। बाजार और स्कूल के मैदान से दो बाइक चोरी कर ली गईं। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना भी थानाक्षेत्र के गांव खंडसाल कलां की है। क्षेत्र के गांव खेड़का निवासी रामनरेश सिंह खंडसाल कलां स्थित इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी बाइक काॅलेज के गेट पर खड़ी की थी। दोपहर में छुट्टी के समय उन्होंने देखा तो बाइक गायब थी। दूसरा मामला थाना व कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला बुध बाजार का है। बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मालवा निवासी अरुण कुमार कस्बा के बुध बाजार में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था, इस दौरान उनकी बाइक चोरी कर ली गई। काफी तलाश करने पर भी नहीं मिली। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें